अपराध

फोन पर की अश्लीलता, महिला ने दर्ज करा दिया मुकदमा

 सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला, महिला के गांव में है आरोपित युवक का ससुराल

 कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर दर्ज किया केस , कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला इंचार्ज करेंगी मामले की जांच
महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:-  ससुराल के गांव की एक महिला को फोन कर अश्लील बात करना एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने पहले समझाने का भरपूर प्रयास किया। युवक की पत्नी से पूरी घटना बताई। फिर उसके घर पहुंच गई। युवक के चाचा से उसके काले करतूत की जानकारी दी। इससे युवक भड़क उठा। महिला को धमकी देने लगा। थक हार कर महिला तहरीर लेकर कोतवाली पहुंच गई। कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच कलेक्ट्रेट पुलिस चौकी की महिला इंचार्ज कंचन रॉय को सौंपी गई है।
घटना चार जुलाई की है। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। महिला ने फोन करने वाले शख्स से उसका नाम पता व फोन करने की वजह पूछी। इस पर शख्स ने कहा कि पहले एक किस दो फिर वह अपना नाम बताएगा। इस पर महिला भड़क गई। दोबारा फोन नहीं करने की बात कहते हुए कॉल कट कर दी। इसके बाद युवक ने कई बार कॉल किया। हर बार वह अश्लील बात कहने लगा। थोड़ी देर बाद महिला के ननद के मोबाइल पर फोन कर उससे भी अश्लील शब्दों में बात करने लगा। छान बीन में पता चला कि युवक का ससुराल महिला के ही गांव में है। इसके बाद महिला अपनी ननद के साथ युवक के ससुराल में पहुंची। उसकी पत्नी के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्यों को युवक की करतूत के बारे में बताई। युवक को उसकी पत्नी ने फोन किया। इस पर वह और भड़क गया। इसके बाद महिला युवक के गांव में उसके घर पहुंच गई। युवक घर पर नहीं मिला। उसके चाचा मिले। उनके सामने महिला ने फोन कर उसके चाचा से बात कराने की कोशिश की। इस पर फिर धमकी देते हुए युवक ने फोन काट दिया। युवक सदर कोतवाली के महुअवा गांव का निवासी बताया जा रहा है। इस मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया की महिला की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच कलेक्ट्रेट चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : भतीजे के जन्म पर बाजार में पिस्टल से की फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार -पनियरा क्षेत्र के मुड़ीला बाजार की घटना